Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

'सुरों की मंडली' के 'गोल्डन वॉयस' में गूँजी संगीत के माध्यम से नारी शक्ति की आवाज़ : मुकेश माधवानी

उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'सुरों की मंडली' संस्था महिला विंग की ओर से पूरे मार्च माह को एक संगीतमय उत्सव के र...


उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'सुरों की मंडली' संस्था महिला विंग की ओर से पूरे मार्च माह को एक संगीतमय उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि इसी कड़ी में शोभागपुरा स्थित 'वरजु विला' में संगीत कार्यक्रम गोल्डन वॉइस का आयोजन किया गया। 'गोल्डन वॉयस' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना और उनके सम्मान को नई ऊंचाइयां देना रहा।

कार्यक्रम की संयोजिक मधु केवल्या ने बताया कि कार्यक्रम में शहर की महिला प्रतिभाओं ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रंजना भाटी, चित्रा मेनारिया, नेहा पालीवाल और कविता कुमावत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर चित्रा मेनारिया ने 'सुरों की मंडली' को 5000/- रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समर्पित यह संगीतमय सफर पूरे मार्च माह तक निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर आयोजक मधु केवल्या की टीम से दिव्या सारस्वत, नूतन बेदी, नीलम पटवा और गीता सिंह राठौड़ का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान सौरभ पालीवाल, विक्रम माधवानी, अरुण चौबीसा, श्याम बाबूराय , कैलाश केवलया, नारायण जी , योगेश उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे । संगीत कलाकार सुधा कोठारी, राजेश जिंगर, नूतन सेन, मधुबाला, नीलम कोशल, भगवती मेनारिया, संगीता गोस्वामी, मेघा गोस्वामी, माला चटवानी और हर्षा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

No comments