उदयपुर 11 मार्च 2026 सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद, उदयपुर द्वारा प्रभु ऋषभदेव जन्मकल्याणक से प्रभु महावीर जन्मकल्याणक 3...
उदयपुर 11 मार्च 2026 सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद, उदयपुर द्वारा प्रभु ऋषभदेव जन्मकल्याणक से प्रभु महावीर जन्मकल्याणक 31 मार्च 2026 तक बीस दिवसीय आयोजन पूर्ण हर्षाे उल्लास के साथ प्रथम चरण का शुभारम्भ आज होगा।
परिषद के संयोजक सकल जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के प्रथम चरण का आगाज़ 12 मार्च 2026 भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक को समर्पित लिखित जैन क्विज़ से होगा। पूर्व में ही रजिस्टर्ड 822 जैनधर्मावलम्बी दोपहर 2.30 बजे सिख कॉलोनी स्थित बडाला क्लासेज में लिखित जैन क्विज परीक्षा देंगे द्य 13-14-15 मार्च को सुखेर स्तिथ अर्बन स्क्वायर फुकेट टर्फ पर महावीर जैन प्रीमियर लीग सीजन - 2 का होगा जिसमे 30 टीमें मेल व 13 टीमें फीमेल की होगी। उक्त प्रीमियर लीग के फाइनल मैच व समापन समारोह 15 मार्च 2026 शाम को 06. 30 बजे राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक के मुख्य आथित्य में सम्म्पन होगा। 16 मार्च 2026 को सेवा दिवस के रूप समर्पित महाराण भूपाल चिकित्सालय में प्रातः 11.00 बजे फ्रूट एंड बिस्किट वितरित किये जायेंगे वही 17 मार्च 2026 को मानव सेवा के रूप में एक साथ पांच स्थानों पर क्रमः आशाधाम, मल्ला तलाई, अपना घर आश्रम बेदला, संजीवनी दिव्यांग छात्रावास सेक्टर 6, तारा संस्थान सेक्टर 14, प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय मल्ला तलाई में भोजन कराया जायेगा।
No comments