उदयपुर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ पूर्वी देहात जिला उदयपुर के जिलाध्यक्ष, पालीवाल ब्राह्मण महासभा उदयपुर मंडल के सदस्य तथा भाजपा ग्रामीण ...
उदयपुर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ पूर्वी देहात जिला उदयपुर के जिलाध्यक्ष, पालीवाल ब्राह्मण महासभा उदयपुर मंडल के सदस्य तथा भाजपा ग्रामीण विधानसभा उदयपुर के पूर्व आईटी संयोजक सुनील पालीवाल का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने सुनील पालीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रमोद सामर, प्रदेश आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय अपेक्स सदस्य ओम जोशी, विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, पालीवाल ब्राह्मण महासभा उदयपुर प्रभारी केसुलाल, महासभा उदयपुर मंडल अध्यक्ष भँवर हीरावत, विप्र फाउंडेशन शहर महिला अध्यक्ष चित्रा मेनारिया, पूर्वी महिला अध्यक्ष विद्या शर्मा, भाजपा देहात आई टी संयोजक दिव्या जोशी, तुलसी नागदा,विप्र फाउंडेशन पश्चिम अध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजपा शहर महामंत्री पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, बड़गांव पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह राणा, बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश पालीवाल, विप्र युवा शहर अध्यक्ष लोकेश मेनारिया सहित अनेक वरिष्ठजन, समाजजन एवं युवा प्रकोष्ठ के साथी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने सुनील पालीवाल के सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
सादर प्रकाशनार्थ

No comments