उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वुमेन ल...
उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वुमेन लेडी पेट्रोलिंग टीम का सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष समीक्षा खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर टीम का स्वागत करते हुए उन्हें उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें रिफ्रेशमेंट पैकेट और गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी की बोतलें भेंट की गईं। यह एक छोटा सा प्रयास था, जिसके माध्यम से उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पूर्व अध्यक्ष नयना जैन ने कहा कि इन क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं की भागीदारी वास्तव में सराहनीय है और उनका साहस एवं समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशा श्रीमाली, ललिता बापना, बसंत राव, मंजू गुप्ता और अर्चना शर्मा सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।

No comments