Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लायंस क्लब उदयपुर अशोका की बैठक में सेवा कार्यों की रूपरेखा तय, अप्रैल–मई में होंगे कई जनहितकारी आयोजन : मुकेश माधवानी

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय लायंस क्लब उदयपुर अशोका की महत्वपूर्ण बैठक अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजि...

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय लायंस क्लब उदयपुर अशोका की महत्वपूर्ण बैठक अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजित हुई।

बैठक में क्लब के सदस्यों ने आगामी दो महीनों (अप्रैल–मई 2026) के लिए विभिन्न सेवा गतिविधियों की विस्तृत योजना तैयार की, जिनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक सहयोग और सहायता पहुंचाना है।

बैठक के दौरान चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने सुझाव दिया कि 18 अप्रैल 2026 को उदयपुर के विभिन्न लायंस क्लबों के सदस्यों के लिए एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाए, जिससे आपसी समन्वय और सहभागिता को बढ़ावा मिले।

इसी क्रम में लायन समीर रोहिड़ा ने समाजहित में रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। निर्णय लिया गया कि यह शिविर अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

क्लब के युवा सदस्य लायक यशवर्धन खण्डेलवाल ने सामाजिक सेवा को नई दिशा देते हुए फंड रेजिंग गतिविधियों और रोजगार मेले का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक सुव्यवस्थित ऑनलाइन एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू की जाए और मई माह में एक निर्धारित दिन पर विभिन्न कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ उनका सीधा संवाद कराया जाए। इस प्रस्ताव को सराहते हुए क्लब ने यशवर्धन को इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन हेतु जिम्मेदारी सौंपी।

वहीं, वरिष्ठ सदस्य लायन भुवनेश्वर माथुर के सुझाव पर पुस्तक–संग्रह एवं वितरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत अप्रैल और मई माह में शहर के महाविद्यालयों से पाठ्यपुस्तकों और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का संग्रह किया जाएगा। इन पुस्तकों को जरूरतमंद विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा तथा शेष पुस्तकों को सरकारी पुस्तकालयों में जमा कराया जाएगा।

इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए क्लब सचिव लायन श्रीचन्द खथुरिया ने लियो क्लब युवा अशोका के सदस्यों का सहयोग लेने का सुझाव दिया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब उदयपुर अशोका द्वारा प्रस्तावित ये गतिविधियाँ न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन हैं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होंगी। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इन सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments