Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा शहर जिला उदयपुर का होली स्नेह मिलन समारोह 29 मार्च को

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार 29 मार्च को किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठ...

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार 29 मार्च को किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड ने बताया कि सायं 4:00 बजे से प्रारंभ होने वाला यह समारोह आर.के. चौराहा स्थित श्री कृष्ण वाटिका में आयोजित होगा जिसमें शहर जिले के 12 मंडलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

राठौड ने बताया कि इस समारोह में पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं विभागों के अध्यक्ष एवं संयोजक सहित समस्त कार्यकारिणी प्रदेश पदाधिकारी संगठन के प्रदेश पदाधिकारी संगठन मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद न्यासी सहकारी संस्थाओं एवं कृषि मंडी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष संचालक मंडल सदस्य आम सभा लागुत्तर सभा एवं बोर्ड निगम के पदाधिकारी एवं सदस्य भाजपा के शुभेच्छु शुभचिंतक सदस्य एवं विशेष आमंत्रित बंधु बहिन सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह में गीत संगीत लोक कला लोक नृत्य एवं लोक गायन के साथ पारंपरिक तिलक होली द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

No comments