Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अभिव्यक्ति 2026’ का पांच दिवसीय आगाज 7 मई से, 30वीं वर्षगांठ पर ऐश्वर्या कॉलेज का सांस्कृतिक महाकुंभ

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज अपनी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 से 11 मई तक “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन करने जा रह...

उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज अपनी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 से 11 मई तक “अभिव्यक्ति” सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन करने जा रहा है। पांच दिवसीय इस महोत्सव का समापन 11 मई को आकर्षक प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

वर्ष 2016 से नाट्य ऐश्वर्या (कला प्रदर्शन विभाग) द्वारा आयोजित यह महोत्सव उदयपुर के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच बन चुका है। यह शहर का सबसे बड़ा और विद्यार्थियों द्वारा संचालित सांस्कृतिक आयोजन है, जो युवाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है।

महोत्सव में भाग लेना सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क रहेगा, जबकि प्रविष्टियों की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। पिछले वर्ष इस आयोजन में 45 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

इस वर्ष लगभग 28 प्रतियोगिताएं और विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका प्रतियोगिता की चार फीट ऊंची लकड़ी की रनिंग ट्रॉफी रहेगी, जो पिछले एक दशक से इस महोत्सव की पहचान बनी हुई है। साथ ही विजेताओं को क्रमशः 21,000, 7,500 और 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यार्थियों को रजत मेघनानी (कहानीवाला) द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आयोजन प्रबंधन और कला प्रदर्शन के विभिन्न पहलुओं में दक्ष बन सकें। “अभिव्यक्ति” महोत्सव युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। 

No comments