Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ई मित्र कियोस्क का संचालन विभाग द्वारा स्वीकृत एवं निर्धारित स्थान पर ही करने के निर्देश

स्थानीय सेवा प्रदाताओं की समीक्षा बैठक उदयपुर, 15 अप्रैल। ई-मित्र परियोजना के अंतर्गत स्थानीय सेवा प्रदाताओं की समीक्षा बैठक  सूचना प्रौद्यो...

स्थानीय सेवा प्रदाताओं की समीक्षा बैठक

उदयपुर, 15 अप्रैल। ई-मित्र परियोजना के अंतर्गत स्थानीय सेवा प्रदाताओं की समीक्षा बैठक  सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उदयपुर संभाग के समस्त जिलों से समस्त संयुक्त निदेशक/एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर एवं कुल 14 संभाग स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक द्वारा ई-मित्र कियोस्क के संचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सेवाओं को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध बनाने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। यह स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी कियोस्क पर विभाग द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट एवं को-ब्रांडेड बैनर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किए जाएं तथा किसी भी स्थिति में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी कियोस्क का संचालन केवल विभाग द्वारा स्वीकृत एवं निर्धारित स्थान पर ही सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक आवेदन में आवेदक का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए ताकि पारदर्शिता एवं सत्यापन की प्रक्रिया मजबूत हो सके। सेवा पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक आवेदक को कंप्यूटर जनित रसीद उपलब्ध कराने हेतु ई-मित्र कियोस्कों को पाबंद किया जावें। उन्होंने सभी कियोस्क संचालकों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ शिष्ट, सहयोगात्मक एवं उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करें साथ ही ई-मित्र का पहचान पत्र ( आईडी कार्ड) अनिवार्य रूप से पहनने करने तथा निरीक्षण के समय प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

समस्त ई-मित्र कियोस्कों को तकनीकी रूप से सुदृढ करने एवं ई-मित्र पोर्टल द्वारा उपलब्ध समस्त सेवाएं आमजन को उपलब्ध करवा सकने के उद्देश्य से नियमानुसार प्रत्येक माह में नियमित प्रशिक्षण आयोजित किए जाने हेतु आदेशित किया गया। इसके साथ ही ई-मित्र ऐप के माध्यम से प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, प्रत्येक माह ई-मित्रों हेतु नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने तथा स्थानीय सेवा प्रदाता द्वारा ई-मित्र निरीक्षण के दौरान रेट लिस्ट एवं को-ब्रांडेड बैनर सहित जियो-टैग फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

No comments