उदयपुर, 7 अप्रेल। 726वीं सेन जयंती समारोह के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रथम दिवस पर दिनांक 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को एम बी हॉस्पिट...
उदयपुर, 7 अप्रेल। 726वीं सेन जयंती समारोह के पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रथम दिवस पर दिनांक 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को एम बी हॉस्पिटल उदयपुर के ब्लड बैंक में सेन समाज विकास संस्था एवं सेन क्षोर कलाकार मंडल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जोर शोर से उत्साहपूर्वक सेन बंधुओं ने भाग लिया मीडिया। प्रभारी सोनू सेन ने बताया कि सेन बंधुओं द्वारा 51 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में सेन समाज विकास संस्था से अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश बारबर, महामंत्री महेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षा एवं सांस्कृतिक मंत्री प्रदीप कुमार पंवार, जगदीश सेन, महेश चंद्र सेन, अमृत सेन, बाल किशन वर्मा, सेन क्षोर कलाकार मंडल से संरक्षक अशोक पालीवाल, अध्यक्ष दिलीप सेन, महामंत्री डॉ. हेमंत सेन, कैलाश सेन,सेन नवयुवक संगठन तदर्थ कमेटी से डॉ पंकज सेन, हेमंत सेन, सेन युवा क्रांति से अध्यक्ष ओम सेन, उपाध्यक्ष गोविंद सेन, अनिल सेन, मनीष राठौड़, सेन महिला संगठन से सीमा परिहार, शिला परिहार एवं सैकड़ों सेन बंधु उपस्थित थे।
.jpg)
No comments