उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज अपनी 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 से 11 मई तक वार्षिक अभिव्यक्ति सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन करने...
उदयपुर। ऐश्वर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज अपनी 30वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 से 11 मई तक वार्षिक अभिव्यक्ति सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहा है। पांच दिवसीय इस महोत्सव में शहर के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच मिलेगा। समापन समारोह 11 मई को होगा, जिसमें आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
यह महोत्सव सभी विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क है। आयोजन में कुल 28 प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जिनमें एबीसीडी( एनीबडीकेनडांस), कैलीग्राफी चैंपियंस, डुएट डांस, निबंध लेखन, समूह चर्चा, स्टोरी राइटिंग, आशुभाषण, ग्रुप माइम, पोस्टर मेकिंग, सोलो डांस, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, स्टैंड-अप कॉमेडी, डुएट सिंगिंग, फेस पेंटिंग, हैंड पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, अंताक्षरी, नृत्य नाटिका, सामान्य ज्ञान, कैरिकेचर मेकिंग, पोएट्री रेसिटेशन, वाद-विवाद, ड्रामेबाजी, ग्रुप डांस, मेहंदी, ग्रुप सिंगिंग और रंगोली मेकिंग जैसी विविध विधाएं शामिल हैं।आयोजकों के अनुसार, पिछले दस वर्षों से महोत्सव का मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका प्रतियोगिता की चार फीट ऊंची लकड़ी से बनी रनिंग ट्रॉफी रही है, जो प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रेरणा का केंद्र है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करती है।
महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदर्शन कलाओं में प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देना है। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
No comments