Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

स्वच्छता अभियान में अनियमितताओ पर निकाय अधिकारियों को स्वच्छता के प्रति गंभीर होने की हिदायत: के के गुप्ता

स्वच्छ भारत मिशन के तहत बांसवाड़ा निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित बांसवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा की एक महत्वपूर्ण स...


स्वच्छ भारत मिशन के तहत बांसवाड़ा निकाय की समीक्षा बैठक आयोजित

बांसवाड़ा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर परिषद बांसवाड़ा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने की। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव तथा प्रशासक अतिरिक्त जिला कलेक्टर भी उपस्थित रहे। इस दौरान शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों, कचरा प्रबंधन व्यवस्था तथा जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर में चल रही स्वच्छता गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

बैठक में के के गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, परंतु आज भी परिणाम सकारात्मक नहीं है तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर कचरा पृथकिकरण नालों की सफाई बाग बगीचा की सफाई प्लाटों में फैल रही गंदगी को लेकर तथा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने पर विशेष जोर दिया। गुप्ता ने स्वच्छता सुपर लीग और राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करने की सलाह दी। 

गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर के प्रति राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा साहब बहुत गंभीर हैं और इस अभियान के कार्यों और प्रगति पर उनके द्वारा सघन मॉनिटरिंग रखी जा रही है। 

गुप्ता ने कहा कि जो कार्य हमारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का किया जा रहा है उसमे मात्र 30 व्हीकल लगाए गए हैं जो की पूरी तरह से पर्याप्त नहीं है जब तक 100 प्रतिशत घरों से कचरा नहीं उठेगा तब तक शहर स्वच्छ नहीं बन सकता एक गाड़ी द्वारा 500 घरों से ज्यादा का कचरा नहीं उठाया जा सकता कचरा प्रातः 10रू00 बजे से पहले पहले उठना होता है साधनों की कमी के कारण आज सड़कों पर और खुले में कचरा नजर आ रहा है। बैठक में नगर परिषद प्रशासक  सहायक अभियंता, उप अभियंता, अधिकारी एवं  स्वच्छ भारत मिशन कोऑर्डिनेटर और अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।


No comments