Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

साईफन चौराहा का नाम शहीद प्रकाश खटीक के नाम पर रखने के लिए ज्ञापन

उदयपुर, 20 अप्रैल-अमर शहीद प्रकाश खटीक समारोह समिति के अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंद्र चौहान के नेतृत्व में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों का एक प्...


उदयपुर, 20 अप्रैल-अमर शहीद प्रकाश खटीक समारोह समिति के अध्यक्ष इंजीनियर शैलेंद्र चौहान के नेतृत्व में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी से संभागीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हेतु पहुंचा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा सायफन चौराहा का नाम परिवर्तित कर “शहीद प्रकाश चौराहा” किए जाने की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय आयुक्त को अवगत कराया कि शहीद प्रकाश खटीक के नाम पर चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग विगत लगभग 15 वर्षों से निरंतर उठाई जा रही है। अनेक बार प्रशासन को अवगत कराने एवं जनसमर्थन होने के बावजूद आज तक इस मांग पर अमल नहीं हो पाया है, जिससे समाज में निराशा का वातावरण बना हुआ है।

प्रतिनिधियों ने एकमत होकर कहा कि शहीद प्रकाश खटीक ने समाज एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके सम्मान में शहर के प्रमुख चौराहे का नामकरण किया जाना न केवल उनकी स्मृति को जीवित रखेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मांग किसी एक समाज विशेष की नहीं, बल्कि सर्व समाज की सामूहिक भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय कवि राव अजात शत्रु, होटल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, खटीक समाज के अध्यक्ष भगवान प्रकाश चौहान, डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति के संयोजक पी.एस. खींची, अखिल भारतीय खटीक समाज के कंवर निमावत, खटीक सेना के दीपेश चौहान, आदिवासी सेवा संस्थान के महासचिव बंसीलाल जी, शिक्षक संघ के प्रतिनिधि चंदनमल बागड़ी, विक्रांत निमावत, संजय सन्नाढ्य सहित बेदला एवं बड़गांव क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सायफन चौराहा का नाम शीघ्र “शहीद प्रकाश चौराहा” घोषित किया जाए। उन्होंने इस विषय में त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई, ताकि लंबे समय से लंबित यह मांग पूर्ण हो सके. अंत में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेगा और शहीद के सम्मान में यह मांग पूर्ण की जाएगी।

No comments