Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आशा भोंसले को संगीत प्रेमियों की श्रद्धांजलि

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित 7 स्टार्स ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा सुरों की मल्लिका पार्श्वगायिका आशा भोंसले को उनके द्वारा गाए गए नगमों का गुलदस्...



उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित 7 स्टार्स ऑर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा सुरों की मल्लिका पार्श्वगायिका आशा भोंसले को उनके द्वारा गाए गए नगमों का गुलदस्ता पेश कर श्रद्धांजलि दी गई।

ग्रुप के फाउंडर एवं निदेशक राकेश झंवर ने बताया कि आशा भोंसले का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गायक वेद प्रकाश ने पिया तू अब तो आ जा..कन्हैया लाल गन्धर्व ने दम मारो दम...आरिफ अमीन ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना..रात बाकी बात बाकी...राकेश झंवर ने जब छाए मेरा जादू... देव प्रकाश ने जरा सा झूम लू में... सी.पी.गन्धर्व ने दुनिया में लोगों को धोखा कही...गीत गाकर आशा भोंसले को स्वरांजली दी। संगीत प्रेमी चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने अपने उद्बोधन में कहा कि आशा भोंसले की मधुर, बहुआयामी और कालजयी आवाज़ ने पीढ़ियों के हृदय को स्पंदित किया है और भारतीय संगीत को अमरता का स्पर्श दिया है । उनके सुरों की यह विरासत सदैव हमारे हृदयों में गूंजती रहेगी। अंत में भूपेंद्र मेनारिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

No comments