Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

संत कंवरराम साहिब का 141वां जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया

उदयपुर । संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत द्वारा कोठीबाग स्थित मंदिर में संत कंवरराम साहिब का 141वां जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाय...


उदयपुर । संत कंवरराम मोहल्ला पंचायत द्वारा कोठीबाग स्थित मंदिर में संत कंवरराम साहिब का 141वां जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पंचायत अध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि आयोजन की शुरुआत कॉलोनी की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन से हुई, जिसमें संत कंवरराम साहिब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भजन-कीर्तन के पश्चात विधिवत आरती की गई। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने पल्लव पहनकर सभी के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कुहर और कड़ावे के साथ हाथ प्रसादी का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

इस अवसर पर पंचायत के संरक्षक प्रताप कारड़ा, खानपुर पंचायत अध्यक्ष किशन वाधवानी, राजेश खत्री, किशन कटारिया, गोपीचंद रामेजा, पुष्पराज साहित्य, हरिराम राजानी, चंदलाल राजानी, नवीन कारड़ा, प्रताप वाधवानी, सुरेश साधवानी, अनिल रामेजा, महेश चावला, रवि कटारिया, शमन लाल, जानकी देवी, शांति देवी, ज्ञानी देवी, ज्योति खत्री, रोमा देवी, आशा देवी तलरेजा, जयवंती, अरुण कारड़ा, नरेश मंदवानी, राहुल कटारिया, सतीश कारड़ा, विजय कारड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के संरक्षक प्रताप कारड़ा द्वारा दी गई।


No comments