Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

तारक गुरू जैन ग्रंथालय में वर्षीतप अभिनंदन एवं निवी तप का आयोजन

उदयपुर, 14 अप्रेल । महासाध्वी सोहन कुंवर महिला समिति तारक गुरू जैन ग्रंथालय शास्त्री सर्कल की ओर से मंगलवार को वर्षीतप अभिनंदन एवं निवी तप क...


उदयपुर, 14 अप्रेल । महासाध्वी सोहन कुंवर महिला समिति तारक गुरू जैन ग्रंथालय शास्त्री सर्कल की ओर से मंगलवार को वर्षीतप अभिनंदन एवं निवी तप का आयोजन किया गया।

समिति महामंत्री नीता छाजेड़ ने बताया कि प्रवर्तक डॉ राजेंद्र मुनि, सुरेंद्र मुनि महाराज के सानिध्य में महाश्रमणी पुष्पवती महाराज की पुण्यतिथि दिवस पर यह आयोजन किया गया। सभी का स्वागत समिति अध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी ने किया, तपस्वी सम्मान में चौबिसी गीत एवं मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी तपस्वियों को ऊपरना, गोला और नकद राशि दी गई। 70 से अधिक जनों ने निवी तप किया इसका सहयोग समिति की वरिष्ठ श्राविका पूर्व अध्यक्ष प्रेम बाई कुमठ ने किया। इस समारोह में तारक गुरू जैन ग्रंथालय के पदाधिकारी गण, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित थी। सभी का धन्यवाद हेमलता सिंघवी ने किया।

No comments