उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत युवा समाजसेवी एवं राजस्थान के उभरते स्कूनर खिलाङी आकाश वाधवानी को कांग्...
उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत युवा समाजसेवी एवं राजस्थान के उभरते स्कूनर खिलाङी आकाश वाधवानी को कांग्रेस पार्टी के खेल प्रकोष्ठ में जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में तथा राजस्थान कांग्रेस कमेटी (खेल प्रष्कोठ) प्रदेशाध्यक्ष अमीन खान पठान की सहमति एवं जिला अध्यक्ष अब्बास अली भालमवाला की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई।
आकाश वाधवानी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सिंधी समाजजनों में हर्ष की लहर है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मुकेश बजाज,विजय पंजाबी, रवि माधवानी, इन्द्र रामेजा एवं परिजनों,मित्रों व समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
.jpg)
No comments