Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पोस्टर का विमोचन

विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक फतह स्कूल में होगा आयोजन उदयपुर 6 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजे...


विश्व नवकार महामंत्र दिवस 9 अप्रैल को, सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक फतह स्कूल में होगा आयोजन

उदयपुर 6 अप्रैल। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चेप्टर की ओर से एक विश्व, एक महामंत्र और शान्ति के लिए संगठित सर्व समाज की परिकल्पना लिए नवकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन आगामी 9 अप्रैल को फतह स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को नवकार महामंत्र के कार्यक्रम का पोस्टर का विमोचन किया गया।
जीतो उदयपुर चैप्टर के चेयरमैन यशवंत आंचलिया एवं कार्यक्रम संयोजक व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने संयुक्त रूप से बताया कि मेवाड़ मोटर गली सूरजपोल स्थित वासुपूज्य दादावाड़ी जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, भाजपा नेता गुणवंत सिंह झाला, प्रेमसिंह शक्तावत, चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, अतुल चण्डालिया, हरीश शर्मा, कृषि विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा, समाजसेवी राज लोढ़ा, आकाश वागरेचा, अरूण माण्डोत, प्रकाश कोठारी, आलोक प्रगारिया, लेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा सहित कई समाजजन मौजूद रहे।  
फत्तावत ने बताया कि उदयपुर में भव्य और विशाल रूप में प्रात: 8.01 बजे से 9.01 बजे तक नवकार महामंत्र जाप के कार्यक्रम का आयोजन सूरजपोल स्थित फतह स्कूल ग्राउंड पर किया जाएगा जिसमें उदयपुर शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजजन इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। महिला और पुरुषों की बैठक व्यवस्था अलग-अलग की जाएगी ताकि धर्मावलंबी महामंत्र की आराधना के साथ सामयिक आराधना भी कर सकेंगे। अनुशासित और मर्यादित जैन समाज समय सीमा का ध्यान रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज करेगा।

No comments