उदयपुर। ओसवाल सभा उदयपुर के प्रधान प्रकाश चन्द्र कोठारी नेतृत्व में रविवार को 'सीक्रेट रिजॉर्ट' के सुरम्य वातावरण में 'मंथन'...
उदयपुर। ओसवाल सभा उदयपुर के प्रधान प्रकाश चन्द्र कोठारी नेतृत्व में रविवार को 'सीक्रेट रिजॉर्ट' के सुरम्य वातावरण में 'मंथन' कार्यशाला के रूप में कार्य परिषद की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें 55 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रातः 9 से 11:30 बजे तक चले प्रथम सत्र का आगाज नवकार महामंत्र व ओसवाल सभा सचिव डॉ. प्रमिला जैन के स्वरचित 'ओसवाल सभा गान’ से किया गया। रानू मेहता व मनीषा अलावत द्वारा मंगलाचरण की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। सचिव डॉ. प्रमिला जैन द्वारा पूर्व बैठक के मिनिट्स का वाचन कर सर्वानुमति से अनुमोदन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि- हमें ओसवालसभा के रूप में एक ऐसा प्रतिष्ठित मंच मिला हैं जिसकी उदयपुर शहर ही नहीं दूर-दूर तक एक पहचान है जो कि ‘काम बोलता है’ का परिणाम है। हमें इसे बनाए रखते हुए अपनी प्रतिभा व क्षमता से समाजहित में कार्य करते हुए इसे क़ायम रखना है।
उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत विचार व सुझाव साझा किए। 11:45 से 2:00 बजे तक चले द्वितीय सत्र में ओसवालसभा अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठारी ने सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्ययोजना व सुझावों पर विस्तृत विवेचन के साथ चर्चा कर सभी सदस्यों को कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यशाला में कार्य परिषद सदस्यों कीसभ प्रधान के साथ स्वयं की फोटो वाली तीन वर्ष के विवरण रखने वाली कस्टमाइज्ड डायरी का विमोचन भी किया गया। साथ ही सदस्यों को अपने दायित्वों को डायरी में लिपिबद्ध करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उन्होंने प्रस्ताव रखा कि ओसवाल सभा के उदयपुर शहर के सभी पंजीकृत सदस्यों के घर के बाहर 'ओसवाल सभा सदस्य' की गरिमामयी नेम प्लेट लगाई जाए। साथ ही ओसवाल प्रोफेशनल प्रकोष्ठ व ओसवाल युवक प्रकोष्ठ द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सभी प्रकोष्ठों को भावी कार्यक्रमों हेतु शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष धीरज भाणावत ने सदस्यों से प्राप्त हुए कुछ सुझावों पर अपनी वित्तीय प्रतिबद्धता से सदन को अवगत कराया।
प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के महामंत्री दिनेश बाबेल के चल रहे छठे वर्षीतप की सभा द्वारा अनुमोदना करते हुए उनका बहुमान किया। कार्यक्रम में गोपाल जैन व नरेन्द्र वया ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
युवक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल जारोली एवं सचिव भुपेश खमेसरा ने आगामी 20 से 24 मई को होने वाले 'क्रिकेट कार्निवल' की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए उपस्थित कुछ सदस्यों ने आर्थिक सहयोग हेतु कुछ घोषणाएं भी की। कार्यक्रम के अंत में सह-सचिव कमल कोठारी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रवीण मेहता, सुनील मेहता, पीसी कोठारी, ललित जैन मोगरा, राहुल दक, कल्याण जारोली, अंशुल मोगरा,आर सी मेहता, नरेंद्र कोठारी, सीए दिनेश कोठारी, करण मल जारोली, किरण पोखरना,माया सिरोया, वंदना दक, रचिता मोगरा, वंदना बाबेल, माही जैन,करण सिंह कटारिया, गर्वित दक आदि सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

No comments