उदयपुर। संत पॉल्स स्कूल के 6 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी रमणीक सिंह सलूजा ने उदयपुर जिला अंडर-7 चयन शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते...
उदयपुर। संत पॉल्स स्कूल के 6 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी रमणीक सिंह सलूजा ने उदयपुर जिला अंडर-7 चयन शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मिकाडो किड्स एवं मिकाडो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई, जिसमें चार चक्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
रमणीक ने अपने शानदार खेल से दविशा राणावत, गौरिक लोढ़ा, विहाना गोखरू एवं विराज दरक को परास्त कर यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य ए. जॉन बॉस्को, शतरंज प्रशिक्षक रोहित लोढ़ा एवं समस्त शिक्षकगणों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अब रमणीक राज्य स्तरीय अंडर-7 प्रतियोगिता में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

No comments