उदयपुर। जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन. रेलवे द्वारा...
उदयपुर। जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन. रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से जयपुर से प्रतिदिन 06.10 बजे रवाना होकर 13.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20994, उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 15.05 बजे रवाना होकर 22.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, कपासन, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकुलित कुर्सीयान, 03 शयनयान श्रेणी, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।

No comments