Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

न्यायिक अधिकारी जाएंगे स्कूलों में, बच्चों को करेंगे जागरूक

शिकायत पेटी में बच्चे एवं स्टाफ डाल सकेंगे शिकायत परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम 7 से उदयपुर, 6 अप्रैल। राजस्थ...

शिकायत पेटी में बच्चे एवं स्टाफ डाल सकेंगे शिकायत

परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम 7 से
उदयपुर, 6 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित समस्त न्यायिक अधिकारी प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पूर्व निर्धारित किसी सरकारी एवं निजी स्कूल में जाकर स्कूली बच्चों को जागरूक करेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा राजस्थान भर के विद्यालयों में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह मंगलवार 7 अप्रैल से होगा। परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले में पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित विद्यालय में जाएंगे एवं स्कूली बच्चों को जागरूक करेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं के न्यायिक अधिकारीगण की बैठक लेकर निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले में पदस्थापित प्रत्येक न्यायिक अधिकारी योजना अनुसार किसी न किसी सरकारी या प्राइवेट विद्यालय में जाकर स्कूली बच्चों को साइबर क्राईम, पोश अधिनियम, किशोर न्याय बालकां का अधिनियम, बालकों के कानूनी अधिकार, साईबर हेल्पलाईन, सूचना तकनीकी साधनों के दुरूपयोग से कैसे बचें एवं अन्य विषयां पर महत्वपूर्ण कानूनी विषयां पर जागरूक करने के निर्देश दिए।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रत्येक न्यायिक अधिकारी अपने साथ शिकायत पेटी भी स्कूलों में लेकर जाएंगे, स्कूली बच्चों एवं स्टॉफ को जागरूक करने के साथ ही शिकायत पेटी के बारे में भी बताएंगे । उक्त शिकायत पेटी स्कूली में ही रखी जाएगी जिसे खोलने की अनुमति केवल मात्र जागरूक करने वाले न्यायिक अधिकारी को होगी । कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक सरकारी एवं निजी विद्यालय में जूनियर लीगल लीट्रेसी क्लब खोले जाएंगे, जुनियर लीगल लीट्रेसी क्लब में प्रधानाचार्य, एक सीनियर अध्यापक स्टाफ जो महिला होगी, दो छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया जाएगा ।

No comments