Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महिला समाज सोसायटी ने समझा और समझाया अक्षय तृतीया का महत्व

उदयपुर, 20 अप्रैल। अक्षय तृतीया के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को समझने और समझाने के लिए महिला समाज सोसायटी की विशेष बैठक अंबामाता ...


उदयपुर, 20 अप्रैल। अक्षय तृतीया के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को समझने और समझाने के लिए महिला समाज सोसायटी की विशेष बैठक अंबामाता स्थित ओटीसी परिसर में आयोजित की गई। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धन और पारस्परिक स्नेह से ओतप्रोत रहा।

बैठक के दौरान अक्षय तृतीया विषय पर रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सबसे अधिक सही उत्तर देने वाली प्रतिभागी को “अक्षय तृतीया भंडार की रानी” की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमती नलिनी पाल और श्रीमती निर्मला सहलोत को ताज पहनाकर, उपहार और माला भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवा की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया गया। काम वाली बाईजी के बच्चे को पाठ्यपुस्तकों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग से 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर वर्क मोब से जुड़ी अध्यक्ष माया कुम्भट को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष माया कुम्भट ने सभी उपस्थित बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

बैठक में विशेष रूप से शारदा तलेसरा, मीनू कुम्भट, निर्मला सहलोत, पूर्णकला सुराणा, उषा व्यास, सुषमा गोयल, यशवंत भंसाली, सुशीला भंडारी, वीणा गौड़, नलिनी पाल, स्वाति भार्गव सहित कई सदस्याओं की उपस्थिति रही। 

No comments