Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वरिष्ठ भाजपा नेता चोरडिय़ा से मिलने जीबीएच पहुंचे राज्यपाल कटारिया

उदयपुर, 7 अप्रेल । पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार सुबह बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र के वरिष्ठ भ...


उदयपुर, 7 अप्रेल । पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मंगलवार सुबह बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में भर्ती वल्लभनगर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीलाल चोरडिय़ा (93) की कुशलक्षेम जानने पहुंचे।

चंद्रप्रकाश चोरडिय़ा ने बताया कि राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आईसीयू में भर्ती चोरडिय़ा से मुलाकात करते हुए भावुक स्वर में कहा कि आपका जीवन संघर्ष और समर्पण हमारे के लिए प्रेरणा है। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले विशेष रूप से समय निकालकर अस्पताल पहुंचे कटारिया ने चौथे माले पर स्थित मेडिकल आईसीयू में चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों में शरद चोरडिय़ा, पुत्र सुनील चोरडिय़ा, चंद्रप्रकाश चोरडिय़ा, मनीष, कांता, मीना चोरडिया, सुरेश जैन, आकाश जैन का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं और किसी भी आवश्यकता पर तुरंत अवगत कराएं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय रहे चोरडिय़ा के प्रति सम्मान और स्नेह का यह भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जब राज्यपाल स्वयं अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जानने पहुंचे।
अस्पताल में उनके आगमन पर जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डॉ. प्रिया जैन एवं डॉ. दिनेश कोठारी ने आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात वे उनके साथ आईसीयू पहुंचे और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मुकेष बडजात्या, डॉ. आर.के. सामर से उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

No comments