Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नेहरू हॉस्टल की सर्विस रोड़ पर विद्युत टॉवर हटाने का काम शुरू

- उदयपुर शहर विधायक की पहल पर बन रही है नेहरू हॉस्टल के पास सर्विस रोड उदयपुर। नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सर्विस रोड़ पर सडक़ के बीच में आ रह...

- उदयपुर शहर विधायक की पहल पर बन रही है नेहरू हॉस्टल के पास सर्विस रोड

उदयपुर। नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सर्विस रोड़ पर सडक़ के बीच में आ रहे विद्युत टॉवर को हटाने का काम बुधवार से शुरू किया गया, जिससे सडक़ निर्माण के काम को गति मिलेगी। 

जानकारी के अनुसार हिरणमंगरी से सेक्टर 3 सहित डोरे नगर, लालमंगरी सहित अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए क्षेत्रवासियों को सेवाश्रम ओवरब्रिज के पास से रोंग साईड होकर जाना पड़ता था, जिससे वहां पर एक्सीडेंट जोन बन गया था और कई दुर्घटना हो चुकी थी। इसी को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने यह समस्या शहर विधायक ताराचंद जैन को बताई, जिस पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय और राजभवन में पत्र व्यवहार कर नेहरू हॉस्टल से कुछ जमीन लेकर यूडीए के माध्यम से सर्विस रोड़ का काम शुरू करवाया था ताकी एक सर्विस रोड़ बन जाए और एक्सीडेंट जोन समाप्त हो जाए। वर्तमान में इस सडक़ का काम चल रहा है। सर्विस रोड़ के बीच में विद्युत लाईनों के टॉवर बीच में आ रहे थे, जिससे काम रूक गया था। स्थानीय लोगों ने इन टॉवरो के कारण रूके काम की जानकारी उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन को दी थी, जिस पर विधायक जैन ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केसी मीणा से बात कर इन टॉवरों को शिफ्ट करने के लिए कहा ताकी सर्विस रोड़ बन जाए। शहर विधायक ताराचंद जैन के निर्देश के बाद विद्युत विभाग के अधिकरियों ने मौके पर जाकर विद्युत टॉवरों के काम शिफ्ट करने का काम शुरू किया। इन टॉवरों के शिफ्ट होने के बाद कुछ ही दिनों में सर्विस रोड़ बन जाएगी।

]

No comments