उदयपुर। परशुराम महोत्सव के आयोजन को लेकर चांदपोल से लेकर नाई क्षेत्र के बीच रहने वाले विप्र बंधुओं की सामूहिक सहभागिता बैठक आयोजित की गई। यह...
उदयपुर। परशुराम महोत्सव के आयोजन को लेकर चांदपोल से लेकर नाई क्षेत्र के बीच रहने वाले विप्र बंधुओं की सामूहिक सहभागिता बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन की युवा टीम द्वारा सुरेश जी शर्मा एवं दुर्गेश जी शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मचारी गुलाब दास जी महाराज एवं संत इन्द्र दास जी महाराज रहे। साथ ही विप्र फाउंडेशन जोन-ए के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल एवं प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा नरेन्द्र जी पालीवाल ने विस्तार से प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का मंच संचालन रोहित चौबीसा द्वारा किया गया। इस दौरान बताया गया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी पश्चिमी क्षेत्र में निवास कर रहे सभी विप्र बंधु सामूहिक रूप से एकत्रित होकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे, जो 19 अप्रैल रविवार को रामपुरा से दोपहर 1:30 बजे प्रारंभ होकर सुभाष चौराहा, चांदपोल, जगदीश चौक, घंटाघर, झीनीरेत चौक, सूरजपोल सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य शोभायात्रा में दोपहर 3 बजे शामिल होगी।
मुख्य अतिथियों का स्वागत रवींद्र नागदा, अनुज दीक्षित, यशवंत जोशी, कौशल आमेटा, अजय व्यास, विनोद नागदा, नीलेश चौबीसा, गोरधन पालीवाल, लज्जा शंकर नागदा, वर्षा शर्मा, भावना नागदा एवं गिरीश भारती द्वारा किया गया। बैठक में चांदपोल से लेकर नाई क्षेत्र के बीच रहने वाले विप्र बंधुओं, विप्र समाज के अध्यक्षों, विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों, मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में लोकेश मेनारिया,भूपेंद्र शर्मा, लोकेश भारती, हंसराज दवे,लोकेश त्रिवेदी ,अधिवक्ता निर्मल पंडित, गजेंद्र चौबीसा, हरीश तिवारी, चन्द्रशेखर द्विवेदी, भरत जोशी, विपुल शर्मा, सुनिल शर्मा, पीयूष जोशी,आदित्य पांडे, गिरीश भारती, ओम जोशी, इंद्र मेनारिया, घनश्याम जोशी,शिव कुमार शर्मा, मीना जोशी, दिव्या जोशी, लीना शर्मा, शेली चौबीसा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 अप्रैल को ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा इसके साथ ही विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए विभिन्न जिम्मेदारियां समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी विप्र बंधुओं, समाज प्रतिनिधियों, मातृ शक्ति एवं युवा शक्ति का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

No comments