Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

संगीतमय भागवत कथा कल 16 अप्रैल से मंगल श्री गार्डन में

उदयपुर। फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन में कल 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा मध्यान्ह पश्चात 3 से 6 बजे तक ...

उदयपुर। फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन में कल 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा मध्यान्ह पश्चात 3 से 6 बजे तक होगी। कथा संयोजक सत्य नारायण गुप्ता ने बताया कि व्यास पीठ से लालसौठ निवासी सुप्रसिद्ध आचार्य पण्डित श्री विष्णुकान्त शास्त्री कथा वाचन करेंगे।

इससे पूर्व कल 16 अप्रैल गुरुवार को प्रातः ठीक 9 बजे निज आवास न्यू अहिंसापुरी से मंगल कलश शोभायात्रा मंगल श्री गार्डन तक निकलेगी, जिसमें मातृशक्ति पारम्परिक मांगलिक परिधान मे सजधज कर सिर पर मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा मे भजन गाती नाचते चलेगी। मुख्य जजमान सत्य नारायण गांगाणी परिवार सहित भक्तों के साथ श्रीमद्भागवत पौथी को सिर पर धारण कर आयोजन स्थल मंगल श्री गार्डन चुंगीनाका फतेहपुरा बेदला रोड तक गाजे बाजे के साथ आगे चलेंगे। पश्चात 3 से 6 बजे तक प्रतिदिन सुन्दर सजीव झांकियो के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत के विभिन्न आकर्षक रोचक सन्दर्भाे की कथा का रसास्वादन करेंगे।


No comments