उदयपुर। गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार कमेटी ने एडवोकेट आयुष अरोड़ा को ज्ञानी अजित सिंह जी ने शाल ओढा़ कर सम्मानित किया। सिक्ख समाज सेवा समिति के अ...
उदयपुर। गुरूद्वारा सच खण्ड दरबार कमेटी ने एडवोकेट आयुष अरोड़ा को ज्ञानी अजित सिंह जी ने शाल ओढा़ कर सम्मानित किया। सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि आयुष ने गुरूद्वारा के लिये ली गई प्रोपर्टी के लिये निस्वार्थ भावना से निशुल्क प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवा कर मानवता का उदाहरण पेश किया। सम्मानित करने में गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, सचिव दशनीत सिंह, जगजीत सिंह, सत्येन्द्र पाल सिंह छाबड़ा, रविन्द्र पाल सिंह कप्पू व देवेंद्र पाल सिंह रोजी सहित कई समाज जन उपस्थित थे।

No comments