Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जेके पारस हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

उदयपुर, 15 अप्रैल. राजस्थान अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं द्वारा आज जेके पारस हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन क...


उदयपुर, 15 अप्रैल. राजस्थान अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं द्वारा आज जेके पारस हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल श्री अभिस्बेक खन्ना आईएएस आयुक्त नगर निगम उदयपुर के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के मार्गदर्शन में अग्नि सुरक्षा संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल का संचालन स.अग्निशमन अधिकारी नवदीप सिंह बग्गा एवं उनकी टीम द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर कर्मचारियों एवं स्टाफ को सुरक्षित निकासी (Evacuation), अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग तथा त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अस्पताल स्टाफ एवं आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था।

अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया गया

No comments