महाराणा प्रताप मंडल की बैठक आयोजित उदयपुर, 15 अप्रैल। राजनीति जनसेवा का माध्यम है, न कि व्यक्तिगत लाभ कमाने का जरिया। यह स्पष्ट संदेश देते ह...
महाराणा प्रताप मंडल की बैठक आयोजित
उदयपुर, 15 अप्रैल। राजनीति जनसेवा का माध्यम है, न कि व्यक्तिगत लाभ कमाने का जरिया। यह स्पष्ट संदेश देते हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि जो लोग राजनीति को व्यवसाय बना चुके हैं, वे लोकतंत्र और जनता दोनों के साथ अन्याय कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सच्ची राजनीति वही है जिसमें निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर उनके दुःख-दर्द को समझा जाए और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाए। यदि कोई व्यक्ति हर कार्य में अपना लाभ खोजता है, तो वह जनसेवा के योग्य नहीं है। आज जरूरत है ऐसे कार्यकर्ताओं की जो बिना किसी स्वार्थ के जनता के लिए काम करें और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती दें।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चल रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के अंतर्गत महाराणा प्रताप मंडल की बैठक में संबोधित करते हुए राठौड़ ने भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाकर सिर्फ सत्ता बचाने की राजनीति हो रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण का रहा है। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास तक, कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को मजबूत बनाया। आज जो भारत आत्मनिर्भर और विकासशील दिखाई देता है, उसकी मजबूत नींव कांग्रेस सरकारों ने रखी थी, जबकि वर्तमान सरकारें सिर्फ झूठे प्रचार और विभाजन की राजनीति में लगी हुई हैं।
राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं तथा भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें। उन्होंने कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा, तो लोकतंत्र भी सुरक्षित रहेगा और कांग्रेस की जीत निश्चित होगी।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन महामंत्री अरुण टांक, मंडल अध्यक्ष राकेश खोखावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्याण सिंह राव, मदन खोखर, तीरथ सिंह खेरोलिया, भंवर सिंह राणा, दिनेश भोई, विक्रम खटीक, संजय सुथार, राजीव शर्मा, कैलाश सालवी, यशोदा वर्मा, सीमा विक्टर, सौरभ गुप्ता, दुर्गा सालवी, प्रेमलता पालीवाल, रेखा गमेती, काली गमेती, हेमंत मेघवाल, करण सिंह राव, रूपलाल सालवी, राजेश चौहान, प्रिया मल्होत्रा, श्याम चारण, गंगाराम गमेती, राधेश्याम मेनारिया, हितेश चनाल, राहुल सालवी, राजन मेघवाल, अरुण मल्होत्रा, जय वैष्णव, शांता गमेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments