प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड ने की घोषणा उदयपुर, 22 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात के बाद शहर अध्यक्ष फतहसिंह राठौड ने की घोषणा
उदयपुर, 22 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक “संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ” अभियान प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उदयपुर शहर के सभी वार्डों में वार्ड कमेटियों एवं बूथ कमेटियों का गठन किया जाना है।
आज प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के उदयपुर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव उदयपुर प्रभारी हरीश चौधरी एवं सह प्रभारी राजपाल सिंह तंवर, पंकज कुमार शर्मा भी मौजूद थे।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने 25 अप्रैल 2026 तक सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तत्काल कार्य प्रारंभ करने को कहा है।
इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ द्वारा ए एवं बी ब्लॉक तथा सभी मंडलों में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए जो इस प्रकार हैं।
ब्लॉक स्तर नियुक्तियाँ
ए ब्लॉक
अध्यक्ष: सोमेश्वर मीणा
प्रभारी: राजीव सुहालका
सह-प्रभारी: मोहसिन खान
बी ब्लॉक
अध्यक्ष: अजय सिंह
प्रभारी: खुबीलाल मेनारिया
सह-प्रभारी: हरीश शर्मा
मंडलवार नियुक्तियाँ
हकीम खां सूरी मंडल —अध्यक्ष सज्जाद खान
प्रभारी: तीरथ सिंह खेरोलिया
सह-प्रभारी: देवेन्द्र माली
डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल — अध्यक्ष यशवंत पालीवाल
प्रभारी: राजेश जैन
सह-प्रभारी: भूपेन्द्र शर्मा
सुभाष चन्द्र बोस मंडल — अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा
प्रभारी: प्रशांत श्रीमाली
सह-प्रभारी: पंकज पालीवाल
नीमच माता मंडल — अध्यक्ष धर्मेश मालविया
प्रभारी: अली कोसर
सह-प्रभारी: सुरेश सोलंकी
भामाशाह मंडल — अध्यक्ष राकेश जोशी
प्रभारी: मोहम्मद अयूब
सह-प्रभारी: देवकिशन साहू
गुलाब सिंह शक्तावत मंडल — अध्यक्ष महेश धन्नावत
प्रभारी: लोकेश चौधरी
सह-प्रभारी: बंसीलाल गवारिया
हनुमान प्रसाद प्रभाकर मंडल -अध्यक्ष अमित सुवालका
प्रभारी: दीपक सुखाड़िया
सह-प्रभारी: राजेश चुग
बोहरा गणेश जी मंडल —अध्यक्ष सत्यनारायण टांक
प्रभारी: सुधीर जोशी
सह-प्रभारी: विकास कच्छारा
महाराणा प्रताप मंडल — अध्यक्ष राकेश खोखर
प्रभारी ,जय प्रकाश निमावत
सह-प्रभारी हिदायत तुल्ला
मोहनलाल सुखाड़िया मंडल -अध्यक्ष मयंक खमेसरा
प्रभारी: राजेंद्र शर्मा
सह-प्रभारी: सिद्धार्थ सोनी
महाराणा उदय सिंह मंडल —अध्यक्ष श्याम सुंदर गुर्जर
प्रभारी: शंकर भाटिया
सह-प्रभारी: मनोज भराड़िया
साथ ही निर्देश दिए की
सभी नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों से समन्वय स्थापित करते हुए 25 अप्रैल 2026 तक—
प्रत्येक वार्ड अध्यक्ष हेतु न्यूनतम 2 नाम प्रस्तावित करें।
पूर्ण वार्ड एवं बूथ कमेटियों का प्रस्ताव (नाम, पता, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी एवं आधार विवरण सहित) प्रस्तुत करें। इसके पश्चात बैठक आयोजित कर वार्ड अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। राठौड ने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारीयो से कहा है कि सभी कांग्रेसजन, कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठजनो से अधिक से अधिक व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन की मुख्यधारा से जोड़ें तथा अग्रिम संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से समन्वय बनाए रखें।

No comments