आज के युग मे कृष्ण सुदामा सी मित्रता कीजरूरत-विष्णुकान्त शास्त्री उदयपुर. फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन मे समापन के सातवें दिन ...
आज के युग मे कृष्ण सुदामा सी मित्रता कीजरूरत-विष्णुकान्त शास्त्री
उदयपुर. फतेहपुरा बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन मे समापन के सातवें दिन श्रीमद्भागवत कथा मे व्यास पीठ से लालसौठ के आचार्य श्री विष्णुकान्त शास्त्री ने गांगाणी जैसे परिवार की अटूट धार्मिक श्रृदाआस्था के लिए बताया कि "किस्मत वालो को मिलता हे प्यार भरा परिवार......।" वर्तमान मे मित्रता पर कटाक्ष करते हुए बताया कि "आज के युग मे कृष्ण सुदामा सी मित्रता कही देखने को नहीं मिलती। मित्र ही मित्र को धोका दे रहा है।कथा मे कृष्ण सुदामा की मित्रता का सजीव सुन्दर झांकीं से चित्रण किया। शास्त्री जी ने सातो दिन की कथा का संक्षिप्त सार बताया कि भागवत सुनने से पापो का नाश होता है। सत्य नारायण श्रीमती उषा गांगाणी ने परिवार सहित भागवत की अगुवानी की और समापन पर महाराज जी का और भक्तजनो का आभार व्यक्त किया। संयोजक दीपक गुप्ता सभी का धन्यवाद किया। 8 बजे से खाटूश्याम कीर्तन मे सुप्रसिद्ध भजन गायक अनिल आनन्द शर्मा, केमिता राठौड, योगेश सैनी प्रतीक माहेश्वरी तथा अन्य मधुर श्याम भजनो से गुणगान किया।

No comments