75 वर्षों की विरासत का जश्न: आधुनिक शॉपिंग का नया ठिकाना उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान खूबचंद एंड संस मार्ट अपने 75 वर्षों ...
75 वर्षों की विरासत का जश्न: आधुनिक शॉपिंग का नया ठिकाना
उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान खूबचंद एंड संस मार्ट अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को एक नए मुकाम पर ले जाते हुए 12 अप्रैल को “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” के रूप में भव्य शुभारंभ करने जा रहा है। यह नया प्रीमियम स्टोर आरके सर्किल, शोभागपुरा लिंक रोड, किआ शोरुम, के पास स्थापित किया गया है, जहां ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन शॉपिंग अनुभव मिलेगा।
संस्थान के पार्टनर सांची सिधवानी, कांची वधवा, मेहुल मित्तल ने बताया कि “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” को वर्तमान समय की जरूरतों और ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। स्टोर में फाइन क्रॉकरी एवं आकर्षक ग्लासवेयर की विशेष रेंज, आधुनिक किचनवेयर और कट्लरी, दैनिक उपयोग की उच्च गुणवत्ता वाली घरेलू सामग्री, नवीनतम किचन अप्लायंसेस और आकर्षक गिफ्टिंग आइटम्स उपलब्ध रहेंगे। इसकी विशेषता यह रहेगी कि इसको महिलाएं ही संचालित करेंगी।
यह स्टोर न केवल उत्पादों की विविधता के लिए बल्कि उनकी गुणवत्ता, डिजाइन और प्रीमियम प्रेजेंटेशन के लिए भी जाना जाएगा। संस्थान का उद्देश्य है कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक और आधुनिक उत्पाद मिल सकें, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों की बचत हो सकें।
75वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर “खूबचंद एण्ड सन्स मार्ट” का उद्घाटन निवृत्ति कुमारी मेवाड़ करेंगी। इसका शुभारम्भ शहर के व्यापारिक जगत में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। लंबे समय से ग्राहकों के विश्वास पर खरा उतरते आ रहे इस प्रतिष्ठान ने हमेशा गुणवत्ता और सेवा को प्राथमिकता दी है, और अब यह नया कदम उसी विश्वास को और मजबूत करेगा।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि उद्घाटन के दिन ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे यह अवसर और भी खास बन जाएगा। शहरवासियों के लिए यह स्टोर निश्चित ही एक प्रीमियम शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरकर सामने आएगा, जहां स्टाइल, क्वालिटी और सुविधा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस भव्य उद्घाटन में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का आह्वान किया।
हर महीने और हर सीजन में रहेगी स्कीम: सांची सिधवानी व कांची वधवा ने बताया कि उदयपुर का यह अनूठा स्टोर रहेगा जहां हर महीने और हर सीजन में स्कीम का फायदा ग्राहक उठा सकेंगे। इससे ग्राहकों को कम दरों पर उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा।
हर सामान पर मिलेगा डिस्काउंट: उन्होंने बताया कि स्टोर पर दस रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की वस्तु उपलब्ध है। ग्राहकों को हर सामान पर डिस्काउंट दिया जाएगा चाहे व महंगी हो या सस्ती हो।

No comments