Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पेसिफिक यूनिवर्सिटी में 11 अप्रैल को आएंगे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा, युवाओं को स्पीच से करेंगे मोटिवेट

उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान के शैक्षिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (पाहेर) विश्...


उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान के शैक्षिक परिदृश्य में एक नई ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (पाहेर) विश्वविद्यालय में शनिवार दोपहर 12 बजे एक मोटिवेशन सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विश्वविख्यात मोटिवेशन स्पीकर, व्यवसाय कोच डॉ. विवेक बिंद्रा अपने ऊर्जापूर्ण संबोधन से विद्यार्थियों में जोश भरेंगे। यह आयोजन युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने का माध्यम बनेगा।

पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (पाहेर) विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हेमंत कोठारी ने बताया कि डॉ. विवेक बिंद्रा को सुनना हमारे विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है। उनके अनुभव से युवा उद्यमिता की उड़ान भरेंगे, सपनों को वास्तविकता में बदलेंगे। यह समारोह न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगा।  पीआईबीएस के प्रिंसीपल डॉ. अनुराग मेहता ने बताया कि समय के साथ विद्यार्थियों की सोच और मार्केट के स्कॉप में बदलाव आया है ऐसे में डॉ. बिंद्रा जैसे दिग्गज स्पीकर को सुनकर उन्हें लाभ होगा  ।

No comments