Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

यश गमेती का गोल्डन वार, उदयपुर ने थांग-था में पहली बार जीता स्वर्ण

उदयपुर के यश गमेती ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था  प्रतियोगिता 2026 में जीता गोल्ड उदयपुर। मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित ...


उदयपुर के यश गमेती ने रचा इतिहास, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था  प्रतियोगिता 2026 में जीता गोल्ड

उदयपुर। मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित मणिपुर यूनिवरसिटी में 6 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ी यश गमेती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

यश गमेती ने महाराणा भोपाल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली बार यूनिवर्सिटी स्तर के खेलों में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पारंपरिक मार्शल आर्ट “थांग-था” में उदयपुर को पहली बार गोल्ड मेडल मिला है।

यह जीत न केवल यश गमेती की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि उदयपुर के मार्शल आर्ट्स के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है। द झील मार्शल आर्ट फिटनेस पोइंट के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

थांग-था एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उदयपुर में पारंपरिक खेलों को नई पहचान मिलेगी।


No comments