Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सिटी पैलेस उदयपुर में विभिन्न देशों से पधारे राजदूतों का हुआ स्वागत

उदयपुर, 18 अप्रैल.  सिटी पैलेस उदयपुर में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में चार देशों से पधारे राजदूतों का स्वा...


उदयपुर, 18 अप्रैल. सिटी पैलेस उदयपुर में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की गरिमामयी उपस्थिति में चार देशों से पधारे राजदूतों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अर्जेंटीना के राजदूत महामहिम श्री मारियानों कॉसिनो, कोलंबिया के राजदूत महामहिम श्री विक्टर एचेवेरी, इटली के राजदूत महामहिम श्री एंटोनिया बार्टोली तथा पेरू के राजदूत महामहिम श्री जेवियर पॉलिनिच उपस्थित रहे। अतिथियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक गरिमा, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय को “इतिहास, सौंदर्य और विरासत का अद्भुत संगम” बताया, जहाँ प्रत्येक क्षण अतीत की गौरवगाथा को सजीव रूप में अनुभव किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अमूल्य विरासत का संरक्षण कर इसे भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह गौरव, साहस और परंपरा की अनुपम धरोहर है। ऐसे सार्थक संवाद न केवल वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सिटी पैलेस संग्रहालय को इतिहास और वर्तमान के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित करते हैं।

No comments