उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रयास लाए रंग चार प्रभावितों को हिरणमंगरी सेक्टर 11 मेंं और चार प्रभावितों को निगम परिसर में मिलेंगे भूखण्...
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रयास लाए रंग
चार प्रभावितों को हिरणमंगरी सेक्टर 11 मेंं और चार प्रभावितों को निगम परिसर में मिलेंगे भूखण्ड
उदयपुर। शक्तिनगर के बोटलनेक को खोलने के लिए निगम द्वारा अधिग्रहित किए गए मकानों के एवज में प्रभावितों को राज्य सरकार के निर्देश पर भूखण्ड आंवटित करने के आदेश जारी हुए है। पिछले करीब तीन साल से प्रभावितों को भूखण्ड आवंटित करवाने के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंंद प्रयास कर रहे है, जिसमें स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर कई अधिकारियों को मौके दिखाया था और प्रभावितों की समस्याओं को बताया था। इसमें से चार प्रभावितों को हिरणमंगरी सेक्टर 11 मेंं और चार प्रभावितों को निगम परिसर में भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे।
उदयपुर शहर के तत्कालीन विधायक गुलाबचंद कटारिया और निगम के तत्कालीन महापौर जीएस टांक ने शक्तिनगर बोटल नेक खोलने के लिए रास्ते में आ रहे कुछ लोगों के मकानों को अधिग्रहित किया था और जिन लोगों के मकानों को अधिग्रहित किए थे उन लोगों को मकान के एवज में भूखण्ड दिलवाने का आश्वासन दिया था। इस पर प्रभावितों ने अपनी सहमति दी थी और निगम ने भी बोटलनेक खोलकर 30 फीट रोड़ बनाने का काम शुरू कर दिया था पर तीन वर्ष से अधिक हो चुके है पर प्रभावितों को अभी तक भूखण्ड नहीं मिल पाए थे और उनकी फाईल जयपुर मेें ही अटकी पड़ी थी। प्रभावितों ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन से मिलकर इस बारे मेे बताया तो शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया था और शहर विधायक ताराचंद जैन ने पता किया तो सामने आया कि यह फाईल जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग में अटकी पड़ी है। प्रभावितों को भूखण्ड दिलाने के लिए इस फाईल पर कैबिनेट से स्वीकृति लेनी जरूरी थी इस पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों से सम्पर्क कर इस फाईल को आगे बढ़ाना शुरू किया। उदयपुर आए स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव को विधायक जैन मौके पर लेकर गए और उन्हें मौका स्थिति दिखाकर प्रभावितों से मिलवाया। इस दौरान प्रभावितों ने अपनी पीड़ा को बताया और कहा कि तीन साल से अधिक हो गए है पर उन्हें अभी तक भूखण्ड नहीं मिले है। स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव को मौका स्थिति बताने के बाद भी लगातार शहर विधायक ताराचंद जैन इस फाईल के लिए लगे रहे और आखिरकार केबिनेट की बैठक में इन प्रभावितों को भूखण्ड पर देने पर मोहर लग गई। शक्तिनगर बोटल नेक खोलने पर आठ लोगों के मकान गए है और राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने इन सभी को भूखण्ड देने के लिए आदेश जारी कर दिए, जिनमें से चार को हिरणमंगरी सेक्टर 11 योजना में तो चार को नगर निगम परिसर में ही भूखण्ड दिए जाएंगे।
इन्हें यहां मिलेगा भूखण्ड और इतना पैसा होगा जमा
राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार 8 प्रभावितों में से चार प्रभावितों को हिरणमंगरी सेक्टर 11 योजना में तो चार को नगर निगम परिसर में ही भूखण्ड दिए जाएंगे। इसके लिए इन सभी को अंतर का पैसा भी जमा करवाना होगा। इसमें पहले प्रभावित सुनील कालरा, कमला देवी, लाजवंती देवी को सेक्टर 11 मेेंं भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 5 लाख 73 हजार 302 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। दूसरे प्रभावित पुरूषोत्तम लीलानी को नगर निगम परिसर मेेंं भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 1 लाख 24 हजार 916 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। इसी तरह तीसरे प्रभावित ओमप्रकाश डोडेजा को नगर निगम भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 9 लाख 13 हजार 193 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। चौथे प्रभावित संजय पाहूजा को नगर निगम परिसर में भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 69 हजार 910 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। पांचवे प्रभावित स्वरूप, विनोद, अनूूप और गौरव तुलसीजा को नगर निगम मेें भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 1 लाख 69 हजार 307 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। इसमें छठे प्रभावित नंदलाल बुधराज को सेक्टर 11 मेेंं भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 16 लाख 34 हजार 800 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। सातवें प्रभावित मनोज कालरा को सेक्टर 11 मेेंं भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 14 लाख 79 हजार 729 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी। आठवे प्रभावित सुजाता कालरा को सेक्टर 11 मेेंं भूखण्ड दिया जाएगा, जिसमें 17 लाख 35 हजार 888 रूपए की अंतर राशी जमा करवानी होगी।
No comments