Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

बाबा साहेब का जीवन जिसने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस दिखाया - रघुवीर सिंह मीणा

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई उदयपुर। 14 अप्रैल। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के सूरजपोल स्थित कार्यालय में आज "भारत रत्न"...


बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई

उदयपुर। 14 अप्रैल। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के सूरजपोल स्थित कार्यालय में आज "भारत रत्न" बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि इस अवसर पर बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का भी आयोजन हुआ।
गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि आज सम्पूर्ण राष्ट्र बाबा साहेब को नमन करता है। और आज के दिन किए जाने वाले आयोजन सिर्फ आयोजन नहीं बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। आज के समय में संविधान की रक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए हम सभी का संगठित रहना बेहद आवश्यक है। बाबा साहेब का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि हर उस आवाज़ की ताकत है जिसने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस किया। उनका त्याग और योगदान हमें हर पल यह सिखाता है कि संविधान की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति है। हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा।
गोष्ठी में उदयपुर दैहात कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पीसीसी सदस्य रामलाल गाडरी, डा राव कल्याण सिंह, जमनालाल शर्मा, डा संजीव राजपुरोहित, सदन देवी खराडी, पुर्व प्रधान, नेशनल कोर्डिनेटर शांता प्रिन्स, राजेश मेनारिया, विजय प्रकाश वडेरा, भगवती डांगी देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष, शंकर लाल मीणा, जग्गूराम मीणा, बिन्दु गुर्जर, कल्पना गुर्जर, दिनैश पानैरी, कमलेश पटेल, ओमप्रकाश गमेती, लक्ष्मी लाल सोनी मुस्तफा शैख, किशन सिंह चुंडावत, अजीज खान पठान, शंकरलाल मेघवाल, इस्तियाक चंचल, नरेंद्र सिंह, आबिदा शैख, ज्ञान चंद सेन, कचरु लाल कुम्हार, मोतीलाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments