Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि

उदयपुर, 14 अप्रैल। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अनुसूचित ...


उदयपुर, 14 अप्रैल। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा कोर्ट चौराहा स्थित प्रतिमा स्थल पर अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके विचारों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समानता, न्याय और अधिकारों के लिए बाबा साहब के संघर्ष को स्मरण करने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिवस है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर सामाजिक न्याय एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लें और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाएं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिनेश कुमार दवे ने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ममता भूपेश, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ शहर जिला अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, देहात जिला अध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल, संगठन महामंत्री अरुण टांक ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार शर्मा प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तीरथ सिंह खेरोलिया, बाबूलाल घावरी, गोविंद सक्सेना, दिनेश कुमार दवे, हरीश शर्मा, शिवराज सिंह धाबाई, राजेश जैन, दीपक व्यास मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, अमित सुवालका, सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा, यशवंत पालीवाल, श्यामसुंदर गुर्जर ,शहर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब, अली कोसर, बतूल हबीब, दलपत सिंह चुंडावत, लोकेश चौधरी, यशवंत राजोरा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर चंदेल, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन तावड़, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्बास अली भालम वाला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रईस खान, महिला कांग्रेस की शांता प्रिंस, यासमीन, कोशर परवीन, तरन्नुम पार्षद हिदायतुल्लाह,गौरव प्रताप सिंह ए ब्लॉक संगठन महासचिव धर्मेंद्र राजोरा ,दुर्गा सालवी ,राजेश पवार ,विक्रम खटीक ,हिमांशु पवार ,अमित श्रीवास्तव सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।                              अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने एवं समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

No comments