Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

देबारी के स्कूल को मिली नई सौगातः राउंड टेबल इंडिया ने बनवाए छह आधुनिक कक्षाओं का लोकार्पण

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए राउंड टेबल इंडिया द्वारा नाला फाला स्थित गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल, देबारी गांव में वि...

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए राउंड टेबल इंडिया द्वारा नाला फाला स्थित गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल, देबारी गांव में विद्यार्थियों के लिए छह नए कक्षाओं का निर्माण करवाया गया, जिनका शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

टेबल चेयरमैन कुनाल बागरेचा ने बताया कि इन कक्षाओं के निर्माण में लगभग छह माह का समय लगा। इस परियोजना के लिए आवश्यक धनराशि राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित फंड रेजिंग कार्यक्रमों के माध्यम से जुटाई गई, जिसे जरूरतमंद विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु उपयोग में लिया गया।
इस अवसर पर नेशनल प्रोजेक्ट संयोजक गौरव जैन, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पांड्या, एरिया वाइस चेयरमैन अनीश चौधरी, एरिया प्रोजेक्ट संयोजक मनन मंडावत सहित वरुण मालू, मनन नाहर, प्रभात देवपुरा, पार्थ कर्णावत एवं अन्य टेबलर्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने राउंड टेबल इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

No comments