Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शहर में जल्द बनाएंगे नए फायर स्टेशन, खरीदेंगे अत्याधुनिक उपकरण

राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, अग्निवीरों को दी श्रद्धांजलि उदयपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत शहर में भावपू...


राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, अग्निवीरों को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत शहर में भावपूर्ण माहौल के बीच अग्निवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद अग्निवीरों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, डीडीआर विनोद कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहर में जल्द बनाएंगे नए फायर स्टेशन, खरीदेंगे अत्याधुनिक उपकरण।

अग्निशमन सुरक्षा सफ्ताह में निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा उनके उपयोग की जानकारी भी रखें।

आयुक्त खन्ना ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहर में जल्द ही तीन नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे एवं अग्निशमन बेड़े में अत्याधुनिक नए उपकरण सम्मिलित किए जाएंगे जिससे होने वाली दुर्घटना को जल्द से काबू में किया जा सके।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आगामी सात दिनों तक शहर के विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत महाविद्यालयों, शॉपिंग मॉल्स, बड़ी व्यावसायिक इमारतों एवं संस्थानों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने एवं प्राथमिक बचाव के उपायों की जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान सेंट पॉल स्कूल, मैरिएट होटल, जेके पारस हॉस्पिटल, ईएसआईसी हॉस्पिटल तथा महाराणा भोपाल हॉस्पिटल सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और बचाव कार्यों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में अग्निशमन सेवा के दौरान शहीद हुए कार्मिकों के को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा तथा 2 मिनट का श्रद्धांजलि दी गई उसके पश्चात फायर वाहनों की रैली को एक्ट द्वारा हरी झंडी पता कर रवाना किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीप बग्गा द्वारा किया गया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सप्ताह के समापन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे सप्ताह की गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित ये कार्यक्रम न केवल जन-जागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगे, बल्कि शहर को सुरक्षित एवं सतर्क बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

No comments