उदयपुर। श्री ओम बन्ना सा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ओम बन्ना मित्र मंडल द्वारा आयोजित 13वें विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियो...
उदयपुर। श्री ओम बन्ना सा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ओम बन्ना मित्र मंडल द्वारा आयोजित 13वें विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पुनीत कार्य के दौरान कुल 245 यूनिट रक्तदान किया गया, जो जरूरतमंदों की जीवन रक्षा में सहायक होगा।
हिरण मंगरी सेक्टर 4 स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय में आयोजित शिविर में रक्त संग्रहण के लिए रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल टीम, सरल ब्लड बैंक और लोकमित्र ब्लड बैंक की अनुभवी टीमों ने अपनी सेवाएँ प्रदान की।
ओम बन्ना मित्र मंडल के संरक्षक, पूर्व बी.एन. कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चुंडावत एवं सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में राजनीति और समाजसेवा जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवी लाल सालवी,डॉ पंकज बोराणा, पूर्व प्रधान तख्त सिंह शक्तावत, हिंदू जागरण मंच के किशन सोनी पूर्व महापौर रजनी डांगी पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी पोखरना,रविन्द्र पाल सिंह 'कप्पू', परमवीर सिंह दुलावत, सुनील चौधरी आदि उपस्थित थे इसी के साथ शिविर को सफल बनाने में ओम बन्ना मित्र मंडल के सदस्य अजय मेहता, गोपेश परिहार, नागेंद्र सिंह पालवास, देवेंद्र सिंह झाला, भूपेंद्र सिंह चौहान और गोविंद सिंह राठौड़ सहित कई साथियों का विशेष सहयोग रहा।
संरक्षक देवेन्द्र सिंह चुंडावत ने सभी रक्तदाताओं और चिकित्सा टीमों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

No comments