नगर निगम आयुक्त का घेराव कर सौंपा ज्ञापन उदयपुर, 7 मई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्...
नगर निगम आयुक्त का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 7 मई। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं एवं शहर की बदहाल मूलभूत सुविधाओं के विरोध में नगर निगम प्रांगण में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया तथा नगर निगम आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने किया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि उदयपुर नगर निगम पूरी तरह विफल साबित हुआ है और शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्रस्त है। कांग्रेस अब जनता के हक की लड़ाई को लेकर सड़कों पर संघर्ष करेगी और नगर निगम की जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रमुख रूप से आयड़ नदी विकास कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार एवं करोड़ों रुपए की बर्बादी का मुद्दा उठाया गया। राठौड़ ने कहा कि आयड़ नदी के विकास के नाम पर जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया गया लेकिन धरातल पर कोई परिणाम नजर नहीं आया। एक बारिश में ही विकास कार्यों की पोल खुल गई। इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके साथ ही नगर निगम में सामने आए 272 प्लॉट प्रकरण को गंभीर भ्रष्टाचार बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई एवं पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की गई।
ज्ञापन में गुलाब बाग रेल संचालन में भारी अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्धारित स्टेशन के बजाय दूध तलाई मार्ग से रेल संचालन किया जा रहा है, गेट खोलकर अवैध रूप से ऑटो की एंट्री करवाई जा रही है तथा बिना अनुमति कैंटीन संचालित की जा रही है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
कांग्रेस ने शहर की टूटी एवं जर्जर सड़कों, पर्यटन स्थलों की बदहाली, सफाई व्यवस्था की विफलता तथा आम जनता को पट्टे जारी नहीं किए जाने के मुद्दे पर भी नगर निगम प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ज्ञापन में कहा गया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी उदयपुर की छवि नगर निगम की लापरवाही के कारण लगातार खराब हो रही है।
नेताओं ने सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चरमराई हुई बताते हुए सफाई निरीक्षक सत्यनारायण शर्मा को जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की मांग भी उठाई।
धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने नगर विधायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका ध्यान शहर के विकास पर नहीं है, जिसके कारण उदयपुर का विकास ठप हो गया है। जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम प्रशासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता शिव शंकर मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक त्रिलोक पुर्बिया प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली डा दरियाव सिंह चुंडावत,प्रो.पी आर व्यास,जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक कांग्रेस नेता के.के शर्मा,शराफत खान,हरीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा,अजय सिंह उपाध्यक्ष खूबी लाल मेनारिया,दलपत सिंह चुंडावत,राजीव सुवालका,दीपक सुखाड़िया,सुधीर जोशी,दीपक व्यास, लोकेश चौधरी, मोहम्मद अयूब महासचिव सुनील रॉजर्स,राजेश जैन, तीरथ सिंह खेरलिया, मोहसिन खान,प्रशांत श्रीमाली,विनोद पानेरी,राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र दशोरा,चंदा सुवालका प्रवक्ता पंकज पालीवाल सचिव सिद्धार्थ सोनी,अमित श्रीवास्तव,माया सुराणा,सविता राव शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तरीका भानु प्रताप युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र माली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष रईस खान देहात जिला अध्यक्ष फारूख कुरैशी,सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र औदीच्य पार्षद गौरव प्रताप सिंह,रेखा डांगी,शंकर चंदेल,नेहा कुमावत, शहनाज हुसैन, हिदायतुल्लाह अली असगर मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा,श्याम सुंदर गुर्जर,महेश धन्नावत, सत्यनारायण टांक, मयंक खमेसरा,अमित सुवालका, शहजाद खान यशवंत पालीवाल राकेश जोशी ,रियाज हुसैन,गोपाल राय नागर,पंकज सुखवाल,जगदीश जलानिया,महेश मेनारिया भगवती लाल साहू शीला मीणा बी ब्लॉक संगठन महामंत्री धर्मेंद्र राजोरा बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

No comments