Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सांसद डाॅ रावत ने ग्रामीणों से ही करवाया 2.25 करोड़ रुपए के सडक निर्माण का शिलान्यास

-गांव के प्रबुद्दजनों, महिलाओं और युवाओं को शिलान्यास के लिए आगे किया उदयपुर। सांसद डाॅ मन्नालाल रावत ने अपने दौरों के दौरान हटकर काम करने क...



-गांव के प्रबुद्दजनों, महिलाओं और युवाओं को शिलान्यास के लिए आगे किया

उदयपुर। सांसद डाॅ मन्नालाल रावत ने अपने दौरों के दौरान हटकर काम करने की आदत के मुताबिक शनिवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में सडक शिलान्यास कार्यक्रम में गांव ही प्रबुद्दजनों, महिलाओं और युवाओं को आगे किया और उन्हें ही मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि बनाकर उन्हीं के हाथों से शिलान्यास करवाया। 

शनिवार को पंचायत समिति ज्ञल्लारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत विरवा की लउआ मीणा बस्ती तथा ग्राम पंचायत शेषपुर धौलागढ खेडा के बुडेला फला में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत लगभग 2.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सडक का शलान्यास कार्यक्रम था। इस दौरान सांसद डाॅ मन्नालाल रावत मुख्य अतिथि थे। उन्हें सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था, लेकिन उन्होंने गांव के ही प्रबुद्दजनों, महिलाओं और युवाओं को आगे बुलवाया। उनको माला पहनाई और फिर उन्हीं से शिलान्यास करवाया। इससे ग्रामीण भी खूब उत्साहित हुए। इस मौके पर सांसद डाॅ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के माध्यम से दूर दरज के गांवों और ढाणियों को बेहतर सडक सुविधा से जोडा जा रहा है, जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर ही है। 

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने धरियावद विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृतियां प्रदान की है। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, मण्डल उपाध्यक्ष नरेश चैबीसा, दिनेश सुथार, किशोर सिंह सलावता, नरेश गर्ग, सुरेश सेवक, जिला मंत्री भुरा भाई पटेल, जिला मिडिया प्रभारी देवन्द्र सिंह बस्सी, मंडल महामंत्री मनोहर सिंह नानगा, वाला राम पटेल, हर्षद कीकोड, गणपत सिंह उपसरपंच काजावाडा कुलदीप सिंह, सरपंच धोलागीर खेड़ा माव जी, माना राम मीणा शेषपुर, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


No comments