Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भारत विकास परिषद चेतक शाखा ने दाताराम हनुमान मंदिर में वाटर कूलर भेंट किया

उदयपुर, 25 जून। भारत विकास परिषद की चेतक शाखा, उदयपुर द्वारा सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के तहत शास्त्री सर्किल स्थित दाताराम हनुमान मंदिर में...


उदयपुर, 25 जून। भारत विकास परिषद की चेतक शाखा, उदयपुर द्वारा सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा के तहत शास्त्री सर्किल स्थित दाताराम हनुमान मंदिर में राहगीरों और श्रद्धालुओं को वर्षभर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वाटर कूलर मंदिर समिति को समर्पित किया गया।

शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत ने बताया कि यह सेवा कार्य शाखा की महिला संस्कार संयोजिका  रेणु गोयल एवं एम.एल. गोयल की प्रेरणा और सहयोग से सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है तथा भविष्य में भी जनकल्याणकारी गतिविधियों का क्रम जारी रहेगा।
वाटर कूलर समर्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने इस पहल को गर्मी के मौसम में आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मनावत, महामंत्री हसमुख जैन एवं सुरेश जागेटीया ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
महामंत्री हसमुख जैन ने बताया कि इस अवसर पर मयंक डोशी एवं सुधीर वोरा ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में एल.एन. शर्मा, के.एल. शर्मा, आर.सी. पुरोहित, महिला संयोजिका उषा पुरोहित सहित चेतक शाखा एवं परिषद की अन्य शाखाओं के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा एवं जनहित के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

No comments