Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

योग और ध्यान से स्वस्थ जीवन का संदेश: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित

वेलनेस टच एन सैलून एवं मैरियट होटल की पहल, अतिथियों और कर्मचारियों ने लिया योग का लाभ उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वेलनेस टच एन...

वेलनेस टच एन सैलून एवं मैरियट होटल की पहल, अतिथियों और कर्मचारियों ने लिया योग का लाभ
उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वेलनेस टच एन सैलून (Wellness Touch & Salon) द्वारा मैरियट होटल के सहयोग से अतिथियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष योग एवं मेडिटेशन जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य क जागरूकता बढ़ाना था।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को योग और मेडिटेशन की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास एवं ध्यान के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली के लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योग और ध्यान सत्र में भाग लेते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों का अनुभव किया।
इस अवसर पर वेलनेस टच एन सैलून के संस्थापक सिद्धार्थ लोढ़ा ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से संतुलित तथा भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग और ध्यान तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य और जागरूकता की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह सत्र सभी के लिए प्रेरणादायक एवं लाभदायक साबित हुआ।

No comments