उदयपुर 27 जून श्री अग्रवाल वैष्णव समाज उदयपुर के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिका...
उदयपुर 27 जून श्री अग्रवाल वैष्णव समाज उदयपुर के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पंकज नेवटिया ने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं समय-सीमा के अनुसार संपन्न कराया। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तथा सभी पदों पर एक-एक वैध नामांकन प्राप्त होने एवं निर्धारित समयावधि समाप्त होने पर उन्होंने अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
निर्वाचित पदाधिकारियों में संजय अग्रवाल (तंबाकू वाला ) को अध्यक्ष, दीपक बंसल को सचिव तथा देवकीनंदन गोयल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राकेश बंसल, प्रकाश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अजय अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं निवर्तमान सचिव दिनेश बंसल ने अपने दो कार्यकाल के दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाजजनों द्वारा दिए गए सहयोग, विश्वास एवं समन्वय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के निर्धारित सभी लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाएंगे।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने निर्विरोध निर्वाचन का स्वागत करते हुए नवगठित कार्यकारिणी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

No comments