Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के एक दिवसीय उदयपुर प्रवास की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उदयपुर। 27 जून। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के आगामी 3 जुलाई को प्रस्तावित एक...



उदयपुर। 27 जून। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के आगामी 3 जुलाई को प्रस्तावित एक दिवसीय उदयपुर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय समन्वयक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ शंकर यादव के मुख्य आतिथ्य एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा तथा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ की उपस्थिति में उदयपुर सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्वागत, सभा स्थल की व्यवस्था, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, प्रचार-प्रसार, परिवहन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ शंकर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का उदयपुर प्रवास अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एडवोकेट गणेशलाल जाटोलिया,प्रदेश सचिव यशोदा वर्मा, तुलसी मेघवाल, रंजिता मेघवाल, उदयपुर देहात अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल, उदयपुर शहर अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष सुरेश सोलंकी, डूंगरपुर अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव, बांसवाड़ा अध्यक्ष कालूराम यादव, राजसमन्द अध्यक्ष परसराम पौडवाल, चित्तौड़ अध्यक्ष राकेश घारू, सलूंबर अध्यक्ष रूपलाल मेघवाल,अर्जुनलाल मेघवाल,द्रोपदी सालवी,सोहनलाल राजोतिया,मुकेश मेघवाल,नीरज मेघवाल,बगदीलाल मेघवाल,हेमेंद्र,भेरूलाल, मोहनलाल,हरिओम मेघवाल,हेमेंद्र मनौती,अंबालाल सालवी,नवलराम सालवी,दिनेश मेघवाल,गौरव मेघवाल,रवि तरवाड़ी,रामलाल बलाई,लक्ष्मीलाल मेघवाल,हेमंत मेघवाल,मदन सालवी, हंसराज मेघवाल, नरुलाल मेघवाल आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन सुखदेव यादव ने किया एवं धन्यवाद सुरेश सोलंकी ने दिया।

No comments