Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित

उदयपुर, 25 जून। वर्षाकाल के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से गुरुवार प्रातः 11 बजे उदयसाग...


उदयपुर, 25 जून। वर्षाकाल के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से गुरुवार प्रातः 11 बजे उदयसागर बांध पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मॉक ड्रिल के तहत जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह गुर्जर ने सायरन बजाकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को सचेत किया तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की। सूचना प्राप्त होते ही उपखण्ड अधिकारी गिर्वा श्री ए. साईकृष्ण, डीवाईएसपी छवि शर्मा, पुलिस जाब्ता, नागरिक सुरक्षा दल, एसडीआरएफ एवं सेना के दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
उपखण्ड अधिकारी श्री ए. साईकृष्ण ने विभिन्न विभागों द्वारा वर्षाकाल में किए जाने वाले सुरक्षा एवं बचाव प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा संसाधनों एवं उपकरणों की जानकारी दी। इनमें लाइफ जैकेट, जेसीबी, ट्रैक्टर, रस्सियां, टॉर्च, ट्यूब तथा मिट्टी के कट्टे सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

No comments