Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सेवा, समर्पण और नई ऊर्जा के साथ रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम ने किया नए कार्यकाल का स्वागत

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की वर्ष 2025-26 की अंतिम बैठक उत्साह, उपलब्धियों और नए संकल्पों के साथ आयोजित हुई। बैठक में पूरे वर्ष के दौर...


उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर उद्यम की वर्ष 2025-26 की अंतिम बैठक उत्साह, उपलब्धियों और नए संकल्पों के साथ आयोजित हुई। बैठक में पूरे वर्ष के दौरान क्लब द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा की गई तथा उनके सकारात्मक प्रभावों को सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन वैभव शर्मा एवं सचिव रोटेरियन जूली मरमट ने वर्षभर समाजसेवा, नेतृत्व विकास और क्लब गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि क्लब ने सेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर अनेक प्रेरणादायक कार्य किए हैं, जो रोटरी के मूल उद्देश्यों को साकार करते हैं।
बैठक का प्रमुख आकर्षण नए नेतृत्व का पदभार ग्रहण समारोह रहा, जिसमें रोटेरियन देवेंद्र चैधरी ने अध्यक्ष तथा डॉ. सुरभि गांधी ने सचिव पद का कार्यभार संभाला। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, समाजहित में प्रभावी परियोजनाएं संचालित करने तथा रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहायक गवर्नर रोटेरियन राजेश चुघ एवं क्लब सलाहकार डॉ. रीतु वैष्णव ने अपने विचार रखते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि टीमवर्क, नवाचार और सेवा भावना के बल पर क्लब आने वाले वर्षों में और अधिक प्रभावशाली कार्य कर सकेगा। बैठक का समापन आगामी रोटरी वर्ष में समाज के लिए और अधिक सार्थक एवं जनहितकारी कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा, सहयोग और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

No comments