Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लायंस क्लब्स के 100 पदाधिकारी होंगे प्रशिक्षित, सेवा और नेतृत्व को मिलेगी नई दिशा

उदयपुर, 10 जुलाई। लायंस क्लब्स अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई-2 के संभाग 4 एवं 5 के क्लब पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला 12 जुलाई, ...

उदयपुर, 10 जुलाई। लायंस क्लब्स अंतरराष्ट्रीय प्रांत 3233 ई-2 के संभाग 4 एवं 5 के क्लब पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला 12 जुलाई, रविवार को प्रातः 9 बजे कृषि विस्तार निदेशालय के सभागार में आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रभावी नेतृत्व, संगठन संचालन एवं सेवा गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित करना है।

संभाग 5 के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि उदयपुर एवं आसपास के 25 लायंस क्लबों के लगभग 100 अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा प्रथम उपाध्यक्ष इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे। विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों, क्लब प्रशासन, सदस्यता विस्तार, सेवा परियोजनाओं तथा लायंस इंटरनेशनल की कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक के. वी. के. लड़िया होंगे, जबकि प्रांतपाल निशांत जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संभागीय अध्यक्ष वसंती वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों का संचालन पूर्व प्रांतपाल अरविंद शर्मा, संजय भंडारी, सुधीर सोगानी, आर. एल. कुणावत, डॉ. आलोक व्यास, जितेंद्र शिशोदिया एवं अखिलेश जोशी करेंगे। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों को नेतृत्व क्षमता, टीम समन्वय तथा समाजसेवा के प्रभावी संचालन के गुर सिखाए जाएंगे।

No comments